बच्ची का हो गया था ब्रेन डेड
मुंबई के गिरगांव में रहने वाली 6 साल की जाह्नवी शर्मा अपने माता-पिता, छोटी बहन और कुछ रिश्तेदारों के साथ गार्डन गई थी। रविवार की शाम करीब सवा चार बजे जाह्नवी ने घुड़सवारी करनी चाही। घुड़सवारी के दौरान जाह्नवी घोड़े पर से गिर गई। गिरने के बाद जाहन्वी का ब्रेन डेड हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।