गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में कहर मचा रहा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राज्य में एक दिन में 10,576 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना महामारी से राज्य में 280 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में बुधवार को 5552 मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,607 हो गई, जिसमें 1,87,769 रिकवर और 12,556 मौतें शामिल हैं।