15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की मंदिर यात्रा पर स्मृति ईरानी का तंज- उनका राम नाम जाप भाजपा की जीत है

स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल का आरती करना और राम नाम जपना भारतीय जनता पार्टी की जीत है। राहुल ने कहा था कि वे हिंदू आतंक से डरते हैं और उनकी पार्टी ने कहा था कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है।'

2 min read
Google source verification
d

राहुल गांधी की मंदिर यात्रा पर स्मृति ईरानी का तंज- उनका राम नाम जाप भाजपा की जीत है

नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर दर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर राहुल मंदिर जाने लगे हैं तो इसमें भारतीय जनता पार्टी की ही जीत है। उन्होंने कहा, 'राहुल का आरती करना और राम नाम जपना भारतीय जनता पार्टी की जीत है। राहुल ने कहा था कि वे हिंदू आतंक से डरते हैं और उनकी पार्टी ने कहा था कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है।'

गुजरात चुनाव के बाद से सुर्खियों में है मंदिर दर्शन

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद से ही राहुल गांधी का मंदिर दर्शन के लिए जाना बेहद सुर्खियों में रहा है। राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस की मुस्लिमपरस्त छवि से उबरने की कोशिश बताते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस का हिंदुत्व की तरफ भी बराबर झुकाव बताने के मकसद से की गई यात्रा बताते हैं। हाल ही में राहुल ने कैलाश मानसरोवर, इससे पहले केदारनाथ जैसे दुर्गम धर्म स्थलों की भी यात्रा की थी।

स्मृति ने यूं कसा तंज

स्मृति ईरानी ने कहा कि आधी सच्चाई और झूठ के साथ राहुल गांधी को आज मंदिरों में अपने राजनीतिक लाभ के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। उनके जरिये यह काम लोगों को इस बात पर विश्वास कराने का प्रयास है कि वह बहुसंख्यक समुदाय के बीच स्वीकार्य हो सकते हैं, जिसे उन्होंने सालों से अपमानित किया है।

हमेशा स्मृति के निशाने पर रहते हैं राहुल

अमेठी लोकसभा सीट से राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं स्मृति अक्सर उन्हें निशाने पर रखती हैं और हाल ही में उन्होंने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली लोकसभा सीट का दौरा किया था। उस दौरान भी उन्होंने रेल कोच फैक्ट्री से लेकर तमाम मुद्दों पर सोनिया और राहुल को जमकर निशाने पर लिया था।

चुनाव के दौरान चलने वाली फर्जी खबरों को लेकर सख्त हुआ फेसबुक, उठाया नया कदम