17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ही दिनों में मरने वाली है मां, बेटे ने ऐसे पूरी की मां की आखिरी इच्छा

डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और सख्त निगरानी के बीच शांति फिलहाल सांसें ले रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 22 Jan 2018, 7:29 PM IST

chennai

नई दिल्ली। देश के तमिलनाडू राज्य से ऐसा वाक्या देखने को मिला, जिसने हज़ारों लोगों को रोने के लिए मजबूर कर दिया। बता दें कि कोयंबटूर में रहने वाली एक महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 50 साल की इस महिला का नाम शांति बताया जा रहा है। शांति को इलाज के लिए सलेम नामक जगह के किसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे का शिकार हुई शांति को काफी गंभीर चोटें आईं थी। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और सख्त निगरानी के बीच शांति फिलहाल सांसें ले रही हैं। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज़ा लग चुका है कि अब वे ज़्यादा दिनों तक ज़िंदा नहीं रह पाएंगी।

इसलिए मां ने अपने मरने से पहले बेटे को शादी के लिए बोला। बता दें कि अभी हाल ही में शांति के बेटे प्रभाकर की नंदिनी नाम की लड़की से मंगनी हुई थी। इसलिए मां ने बेटे से शादी अपनी आंखों के सामने ही शादी करने के लिए आखिरी इच्छा जताई। मां की इस इच्छा को पूरा करने के लिए बेटे ने अस्पताल में ही अपनी मंगेतर के साथ शादी कर ली। शांति के बेटे ने अस्पताल में ही स्थित एक मंदिर में अपनी मंगेतर के साथ शादी की और मां का आशीर्वाद लिया।

खबरों की मानें को शांति का एक्सीडेंट बीते शनिवार को कोयंबटूर के धरमपुर में हुआ था। बता दें कि मां की इस आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए प्रभाकर ने नंदिनी के परिजनों से बात की और उन्हें मां की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बताया। बेटे की विवशता और उसकी मां की आखिरी ख्वाहिश को देखते हुए नंदिनी के घर वाले प्रभाकर की बात को टाल नहीं सके और राज़ी हो गए। बता दें कि प्रभाकर की मां के स्वास्थ्य के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। लेकिन मां के इस हालात और आज्ञाकारी बेटे की कहानी सुन सभी के आंखें नम हो गईं।