
नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं, थरूर की जमानत पर भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसा है। स्वामी ने कहा, ‘शशि थरूर के लिए इसमें (अग्रिम जमानत) खुशी मनाने के लिए कुछ नहीं है। वह तिहाड़ जेल में नहीं हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के साथ बैठ सकते हैं, क्योंकी वह भी बेल वाले हैं।’