याचिका में इन नेताओं का है जिक्र
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि एक नेता के गंभीर आपराधिक मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद भी उसे कैसे किसी पार्टी के ऊंचे पद पर बिठाया जा सकता है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के साथ लालू प्रसाद, ओमप्रकाश चौटाला और शशिकला जैसे नेताओं के उदाहरण दिए, जिसमें उन पर आरोप सिद्ध भी हो चुके हैं। याचिकाकर्ता ने कहा, 'इसी तरह कोर्ट ने सुरेश कलमाड़ी, ए राजा, अकबरुद्दीन ओवैसी, कनिमोई, अधीर रंजन चौधरी, वीरभद्र सिंह, मुख्तार अंसारी , मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुलायम सिंह यादव आदि पर मामले दर्ज किए हैं, लेकिन फिर भी ये पॉलिटिकल पार्टियों में ऊंची स्थितियों पर बैठ कर राजनीति कर रहे हैं।'