24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / सरकार ने कहा आधार से मिलेगा बैंक घोटालों और आतंकवाद का हल, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सरकार ने कहा आधार से मिलेगा बैंक घोटालों और आतंकवाद का हल, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

आधार व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 5 Apr 2018, 10:23 PM IST

Aadhar

नई दिल्ली। आधार व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस दलील को भी खारिज किया कि आधार से आतंकवाद और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे गंभीर संकटों का समाधान मिल सकेगा। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संवैधानिक बेंच आधार की वैधता और लॉ बनाने को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। सुनवाई में शामिल अन्य जजों में जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अशोक भूषण भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये अहम तर्क
कोर्ट ने कहा कि घोटालों की वजह अपराधियों के संबंध में जानकारियों का अभाव नहीं बल्कि अधिकारियों से सांठगांठ है। बेंच ने कहा, 'धोखाधड़ी करने वालों की पहचान को लेकर कोई संदेह नहीं है। बैंक को पता रहता है कि वह किसे लोन दे रहा है। धोखाधड़ी करने वाले बैंक अधिकारी ही होते हैं।' कोर्ट ने आगे कहा कि इससे केवल अधिकारियों को मनरेगा जैसी योजनाओं में फर्जी लाभार्थियों को पकड़ने में मदद मिल सकती है।

आतंकवाद पर मिली यह दलील
वहीं आतंकियों के मसले पर कोर्ट ने कहा कि महज कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरे देश की जनता से मोबाइल नंबर लिंक कराने को कहा जा रहा है। वेणुगोपाल ने कहा कि आधार से मोबाइल को लिंक कराने से उन आतंकियों को पकड़ने में मदद मिलेगी जो बम धमाके की साजिश रच रहे होंगे। इस पर बेंच ने उनसे कहा, 'क्या आतंकी सिम कार्ड के लिए अप्लाइ करते हैं? यह एक समस्या है कि आप पूरे 120 करोड़ लोगों को अपने मोबाइल फोन्स को आधार से लिंक करने को कह रहे हो क्योंकि आप कुछ आतंकियों को पकड़ना चाहते हैं।'

डीएनए-स्पर्म्स पर पूछा सवाल
आधार और सुरक्षा पर जिरह के बीच कोर्ट ने यह भी पूछा कि अगर अधिकारी प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से नागरिकों से डीएनए, स्पर्म और खून के नमूनों को भी आधार डेमोग्राफिक्स में शामिल करने को कहें तो क्या होगा?