क्या था राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला
भारतीय विद्या भवन, एसएमएस और कुछ अन्य स्कूल प्रबंधकों की अपील पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें प्रबंधन को अभिभावकों से केवल 60 से 70 प्रतिशत फीस लेने की ही इजाजत दी गई थी। गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आगे सुनवाई कर कोई फैसला नहीं सुनाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किस्त व्यवस्था वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों की ओर से दी जाने वाली फीस से अलग होगी।