ड्रग चैटिंग मामले में बॉलीवुड की नंबर एक हीरोइन दीपिका की मुश्किल बढ़ सकती है। जिस वाट्सऐप ग्रुप में उन्होंने अपनी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछा था-माल है क्या, उसकी एडमिन वे खुद हैं। इस ग्रुप में दीपिका और करिश्मा के अलावा जया साहा भी शामिल हैं। अभिनेत्री के पति रणवीर सिंह नेे एनसीबी से अनुरोध किया है कि उन्हें दीपिका के साथ आने की इजाजत दी जाए। साहा ने भी एनसीबी को कई सेलेब्रिटी का नाम बताया है।