10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने ट्वीट पर सुषमा स्वराज से मांगी मदद, छु्ट्टी के दिन मिला वीजा

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय महिला की इस तरह की मदद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 10 Jun 2018, 2:27 PM IST

sushma

महिला ने ट्वीट पर सुषमा से मांगी मदद, छु्ट्टी के दिन मिला वीजा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने काम के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। ट्विटर के माध्यम से अक्सर ही वह लोगों की मदद करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अॉस्ट्रेलिया में बसी एक भारतीय महिला की मदद की है। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आरती दीवाना ने ट्वीट पर विदेश मंत्री से मदद मांगी।

यह भी पढ़ें-दिल्ली पूर्ण राज्य मुद्दा: शीला दीक्षित का 'आप' पर हमला, जनता को काम चाहिए ना कि शिकायतें

आरती ने मांगी सुषमा से मदद

दरअसल, आरती को अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होना है, लेकिन रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण उनका वीजा जारी नहीं हो पा रहा था। आरती ने मदद मांगते हुए सुषमा स्वराज को इस संबंध में ट्वीट किया।
आरती दीवान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी मां का निधन हो गया है और मुझे तत्काल भारत लौटना होगा। मुझे ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने के लिए बी वीजा की जरूरत है ताकि मैं उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकूं। आज सार्वजनिक छुट्टी का दिन होने के कारण कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा और मैं बिल्कुल लाचार महसूस कर रही हूं।'

सुषमा ने ट्वीट का दिया ये जवाब

आरती के ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद सुषमा स्वाराज ने ट्वीट किया, 'गोंडने जी- मैं जानती हूं कि आज हाई कमीशन रविवार होने के कारण बंद है, लेकिन इनका वीजा जारी कर दें ताकि वह अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।'

हमेशा मदद करती रहती हैं सुषमा

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब सुषमा स्वराज ट्विटर पर किसी भारतीय की मदद की हो। इससे पहले भी सुषमा ने कई भारतीय और विदेशों की ट्वीटर के जरिए मदद की है। आरती की मदद करते हुए विदेश मंत्री ने एक बार फिर रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी हाई कमीशन को वीजा जारी करने का आदेश दिया।