7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलालाबाद आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से आज मिलेंगी सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जलालाबाद आतंकी हमले में मारे गए पीड़ित परिजनों से आज मुलाकात करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 2 Jul 2018, 2:25 PM IST

sushma

aaaaaa

नई दिल्लीः अफगानिस्तान के जलालाबाद में रविवार को हुए आतंकी हमले में कई सिखों समेत 20 लोग मारे गए थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पीड़ित सिख परिवार से आज मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, "आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना ..दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। मैं आज उनके रिश्तेदारों से शाम छह बजे जवाहरलाल नेहरू भवन में मिल रही हूं।"

ये भी पढ़ेंः विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित लड़के नहीं आए पसंद, मूक-बधिर युवा सम्मेलन में गीता ने दिया परिचय
पीएम मोदी ने की आतंकी हमले की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की। रविवार को हुए हमले में कई सिखों समेत 20 लोग मारे गए थे। मोदी ने काबुल को भारत की ओर से मदद की पेशकश की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हम कल अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। ये अफगानिस्तान की बहुसांस्कृतिक संरचना पर हमला है। मेरी संवेदना शोकग्रस्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।" मोदी ने कहा, "भारत इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान सरकार की सहायता के लिए तैयार है।"

ये भी पढ़ेः अफगानिस्तान: कंधार में आतंकवादी हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद, 13 मजदूरों का अपहरण
बाल-बाल बचे राष्ट्रपति
जलालाबाद में विस्फोट ऐसे समय हुआ, जब अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ वहां प्रांतीय अधिकारियों, बुजुर्गो और सरदारों के साथ बैठक के लिए यहां पहुंचे थे। वे सरकार द्वारा शुरू की गई शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा कर रहे थे, ताकि तालिबान को सरकार के साथ वार्ता शुरू करने के लिए प्रोत्साहित और देश में जारी संकट को समाप्त किया जा सके। लेकिन इसी बीच हमला हो गया जिसमें 20 लोग मारे गए। इस हमले में राष्ट्रपति बाल-बाल बचे थे। बताया जा रहा है अफगानिस्तान में पिछले एक महीने से आतंकी वारदातें बढ़ी हैं।