गौरतलब है कि तेजपाल पर उनकी महिला सहयोगी ने 2013 में योन उत्पीडंन का आरोप लगाया था। तेजपाल पर आरोप है कि उन्होंने तहलका पत्रिका के एक कार्यक्रम के दौरान गोवा के एक होटल की लिफ्ट के अंदर अपनी कनिष्ठ सहयोगी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस चल रहा है।