14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
सांसदों के साथ जर्मनी के पूर्व तानाशाह ‘हिटलर’ ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
Play video

सांसदों के साथ जर्मनी के पूर्व तानाशाह ‘हिटलर’ ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

लगातार आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी प्रदर्शन कर रही हैं।

Google source verification

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार को भी तेदेपा के सांसद संसद परिसर पर प्रदर्शन करने पहुंचे। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैनर, पोस्टर के साथ सांसदों ने अपने विरोध का इजहार किया। इस प्रदर्शन में अपने रूप बदलने में माहिर सांसद नारमाल्ली शिवप्रसाद एक नए अंदाज में नजर आए। इस बार शिवप्रसाद जर्मनी के पूर्व तानाशाह एडोल्फ हिटलर का रूप धारण करके पहुंचे।बता दें कि नारमाल्ली आन्ध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने के लिए संसद में विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके पहले वो जादूगर, महिला, राम, वॉचमैन और स्कूल के लड़के का रूप धारण कर चुके हैं।