12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीनगर: पंचायत चुनाव से पहले आतंकी हमला, 2 NC कार्यकर्ताओं की हत्या

हब्बाकदल इलाके में आतंकियों ने विधायक के घर पर ग्रेनेड से पहले हमला बोला और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो कार्यकर्ताओं की मौके पर मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
kashmir

कश्मीर में लश्कर का खूंखार आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर: कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे दिया। आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के 2 कार्यकर्ताओं को गोली मारकर हत्या कर दी । हब्बाकदल इलाके के करफली मोहल्ले में आतंकियों ने विधायक के घर पर ग्रेनेड से पहले हमला बोला और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो कार्यकर्ताओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 1 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आतंकी फरार हो गए हैं। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक के पीए और एक एनसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने इलाके को घर कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि दो लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। वो दोनों राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं। एसपी इमतियाज इस्माइल पराय ने बताया कि घटना जांच शुरू हो गई है। वहीं इलाके को सील कर दिया गया है। हमलवारों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 8 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होना है। पंचायत चुनाव पर आतंकी हमले का खतरा है। आतंकी पार्टी नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं।

सोपोर से आतंकी गिरफ्तार

बता दें कि कश्मीर में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के सोपोर से लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा, "आतंकवादी सोपोर क्षेत्र में बारामूला-हंदवारा मार्ग पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया।" पुलिस के अनुसार, आतंकवादी कुछ दिन पहले एलईटी में शामिल हुआ था। आतंकवादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उसे नगरपालिका व पंचायत चुनावों में भाग नहीं लेने को लेकर उत्तर कश्मीर के लोगों को धमकाते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि 29 सितंबर को शोपियां में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया था। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। उसी दिन पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक दानिश अहमद लोन और राजा इलियास मकरू आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं। राज्य पुलिस ने इन दोनों के पास से काफी मात्रा में नकदी बरामद किया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग