14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमला, भाजपा नेता और कोर्ट परिसर को बनाया निशाना

एक बार फिर आतंकी हमला से दहला जम्मू-कश्मीर।
2 min read
Google source verification
terrorist attack

एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमला, भाजपा नेता और कोर्ट परिसर को बनाया निशाना

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला लगातार जारी है। रविवार देर रात आतंकियों ने एक बार फिर एक भाजपा नेता और कोर्ट परिसर को अपना निशाना बनाया है। जानाकारी के मुताबिक, आतंकियों ने भाजपा नेता के आवास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इसके बाद पुलवामा कोर्ट परिसर पर हमला किया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाजपा नेता के साथ-साथ कोर्ट परिसर पर आतंकी हमला

बताया जा रहा है कि भाजपा के पुलवामा जिला महासचिव गुलजार अहमद के प्रीछू स्थित आवास पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अचानक हुई गोलीबारी पर भाजपा नेता के पीएसओ ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया। वहीं, दूसरी घटना दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में ही घटी। यहां आतंकियों ने कोर्ट परिसर को निशाना बनाते हुए हमला किया। पुलिस पोस्ट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। वहां तैनात संतरी ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इसके अलावा, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब में रविवार को आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। 28 राष्ट्रीय राइफल्स व एसओजी की ओर से इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की तो मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, इसमें किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है। इन सभी घटना में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग