11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीनगर: इस तरह से आतंकियों ने दिया BSF कैंप पर हमले को अंजाम

बीएसएफ कैंप पर जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों ने हमला किया।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Oct 03, 2017

terrorist plotted plan to attack on bsf camp

जम्मू। श्रीनगर में मंगलवार सुबह आतंकियों ने बीएसएफ कैंप को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस हमले में बीएसएफ के एक एएसआई शहीद हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक इस हमले को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया।

कैंप में कैसे घुस आतंकी?
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ कैंप में चार लेवल की सुरक्षा थी। सूत्रों के मुताबिक कैंप तक आतंकी किसी वाहन की मदद से नहीं बल्कि पैदल चलकर आए थे। आईजी मुनीर खान ने बताया कि तीन आतंकियों ने सुबह 4 बजे कैंप पर हमला किया। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया जबकि दो आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर कैंप में घुसने में कामयाब रहे। कैंप में घुसपैठ के बाद दोनों आतंकी एडमिन ब्लॉक तक पहुंच गए। आसपास का इलाका रिहायशी होने के कारण सुरक्षाबल के जवान एहतियात बरतते हुए ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे। कैंप के पास ही एयरपोर्ट था ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि आतंकी एयरपोर्ट में भी घुस सकते थे। आतंकी हमले को देखते हुए एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया था। वहीं कुछ ही देर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन में बीएसएफ के एक एएसआई शहीद हो गए जबकि तीन आतंकी ढेर हुए। इस हमले को सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है लेकिन आईजी मुनीर खान ने चूक की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जैसे ही हमला किया वैसे ही उनको मुंहतोड़ जवाब जवानों की ओर से दिया गया।

आतंकियों ने अपनाया पुराना तरीका
कश्मीर घाटी में आतंकी इसी तरीक से हमले को अंजाम दे रहे हैं। इसी साल जम्मू के नगरोटा में हुए हमले में भी आतंकियों ने इसी तरह से हमले को अंजाम दिया था। वहीं बीएसएफ कैंप में हुए इस हमले के जरिए आतंकी ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहते थे लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग