3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: चॉपर उतार जान बचाने वाले जवानों के लिए छत पर ‘थैंक्यू’ लिख कर किया धन्यवाद

केरल में कुछ दिन पहले वायु सेना ने छत पर चॉपर उतार कर बाढ़ में फंसी दो महिलाओं की जान बचाई थी। अब उसी छत पर थैंक्यू लिख कर सेना का धन्यवाद किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 20 Aug 2018, 4:03 PM IST

kerala

केरल: चॉपर उतार जान बचाने वाले जवानों के लिए छत पर 'थैंक्यू' लिख कर किया धन्यवाद

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। लोगों का घर-बार बारीश के बाद आई बाढ़ में बरबाद हो गया। कई लोग बेघर हो चुके हैं। हालांकि सरकार की तरफ से बचाव कार्य युद्घ स्तर पर चलाया जा रहा है। इस बीच सेना बाढ़ पीड़ितों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई है। अभी हाल ही में भारतीय वायु सेना के एक जवान ने चॉपर माकान की छत पर उतार कर दो महिलाओं की जान बचाई थी। अब उसी छत पर थैंक्यू लिख कर वायु सेना को धन्यवाद किया गया है।

वायु सेना का ट्वीट

इन तस्वीरों को खुद भारतीय वायु सेना ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले कैप्टन कुमार ने केरल की ऐसी जगह से 26 लोगों को एयरलिफ्ट किया, जहां इंसान का जाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। घने पेड़ों के बीच कैप्टन कुमार ने सी किंग 42B चॉपर घर की छत पर उतार दिया था और दो महिलाओं को वहां से बाहर निकाला था।

अब तक 400 लोगों की मौत

केरल प्राकृतिक आपदा में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम और सीएम पिनरायी विजयन से बात की और स्थिति की जानकारी ली। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया था। बता दें कि केरल में करीब सौ वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ की वजह से आठ अगस्त से अब तक 210 लोगों की जान जा चुकी है और 29 मई को राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आने के बाद से अब तब करीब 400 लोगों अपनी जान गवां चुके हैं।

केंद्र की तरफ से 600 करोड़ की सहायता राशि

केंद्र की तरफ से बाढ़ प्रभावित केरल को 600 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के दौरे के बाद 500 करोड़ की मदद का ऐलान किया था। इसके बाद फिर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 100 करोड़ की अन्य सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं, बिहार, दिल्ली, बंगाल सहित कई राज्यों ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए केरल को 10 करोड़ की सहायता राशि देने की घोेषणा की है।