नई दिल्ली।
इस बार बजट में भी किसान आंदोलन की छाया पड़ी। हालांकि, इसका असर कामकाज पर नहीं पड़ा। वैसे, शुरुआत में लग रहा था कि इस सत्र की उत्पादकता दस से पंद्रह प्रतिशत ही रह जाएगी, लेकिन बाद के दिनों में जिस तरह काम हुआ, वह न सिर्फ पहले काम पर पड़े असर की भरपाई करता गया बल्कि, उत्पादकता का आंकड़ा सोच से भी कहीं आगे पहुंच गया।