नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज तीन अहम मसलों पर फैसला सुना सकता है। इनमें कुष्ठ रोग के आधार पर तलाक देने, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को जासूसी का आरोप में गलत तरीके से गिरफ्तार करने और दहेज उत्पीड़न का मामला शामिल है। तीनों मसलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई होनी है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण मुददा दहेज उत्पीड़न कानून की धारा 498ए के प्रभाव को कम करने से जुड़ा है। इस मसले पर शीर्ष अदालत को सुप्रीम कोर्ट के 2017 के दिए गए फैसले पर पुनर्विचार करना है।