16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून के आने से पहले मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देश के इन हिस्सों में होगी इतनी भारी बारिश कि…

प्री मानसून की बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 28 Jun 2018, 3:09 PM IST

monsoon

मानसून के आने से पहले मैसम विभागी ने जारी की चेतावनी, देश के इन हिस्सों में होगी इतनी भारी बारिश कि...

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में प्री मानसून की बारिश ने जमकर लोगों को भिगाया है। लेकिन, आज मानसून इन इलाकों में पहुंचने जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है। वहीं, बारिश के चलते फिलहाल तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

जमकर हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 जून को आसमान में बादल रहेंगे और जमकर बारिश हो सकती है। वहीं, 29 जून को आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। ये हाल सिर्फ दिल्‍ली-एनसीआर में ही नहीं ब‍ल्कि पूरे उत्‍तर-भारत में रहने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। इससे पहले जम्मू में बादल छाए रहे और तापमान आठ डिग्री नीचे गिरा। वहीं, शिमला मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून का आगमन हुआ। आमतौर पर मानसून यहां 25 जून तक पुहंचता है।

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज के साथ छींटे पड़े। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर, बिकानेर और जयपुर डिविजनों में भारी बारिश के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य में पहुंचा।

बारिश के बाद जाम

गौरतलब है कि बुधवार-गुरुवार की आधी रात को हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में जलभराव के चलते कुछ जगहों पर लोगों को परेशानी भी हो रही है और उसका सीधा असर ट्रैफिक पर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही, देश के अन्य भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में जमकर बारिश के साथ तूफान भी आ सकती है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।