50 फीसदी उपस्थिति में खुलेंगे ऑफिस
वहीं दूसरी ओर सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ चल सकते हैं, जबकि मेट्रो रेल, निजी बसों और टैक्सियों में बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत तक ही सीमित होनी चाहिए। वहीं रेस्तरां केवल सामान बेच सकता है जबकि चाय की दुकानें केवल दोपहर तक खुली रह सकती हैं और ग्राहक ऐसे स्थानों पर बैठकर भोजन नहीं कर सकते हैं। इस दौरान सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, शैक्षिक, मनोरंजन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जबकि सिनेमाघर बंद रहेंगे।