28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली एनसीआर में जारी रहेगा हल्की बरसात का सिलसिला, राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

आज दिल्ली एनसीआर में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, समेत कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:58 AM IST

Rain

दिल्ली एनसीआर में जारी रहेगी हल्की बारिश सिलसिला, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई इलाके रिमझिम वर्षा से सुहावने हुए पड़े हैं। कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटे में कई राज्यों में झमाझम बरसात की उम्मदी है।

दिल्ली एनसीआर में हल्की होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश लुका छिपी का खेल खेल रही है। कुछ देर के लिए बारिश होती है फिर मौसम साफ होने के बाद उमस भी हो जाती है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में बारिश कम होने के आसार हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने 6 से 9 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई थी। मानसून रेखा पहाड़ों की तरफ से दिल्ली की से करीब से गुजरेगी। इसी के चलते अगले दो तीन दिनों तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते यमुना नदी जलस्तर से ऊपर बह रही थी जिसके चलते दिल्ली में यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों से लोगों सुरक्षित जगह पर भेजा गया था। 11 अगस्त से फिर से मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर की दिशा में आएगी जिससे उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 11 अगस्त से मॉनसून वर्षा की वापसी की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने ईस्ट राजस्थान, वेस्ट मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट दिया है, साथ ही अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ईस्ट मध्य प्रदेश, केरला, तटवर्तीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में विदर्भ के कुछ हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति की उम्मीद है और यहां मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है। उधर जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बाकी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य रहेगा। बता दें कि केरल में गुरुवार को खबर आई कि भारी बारिश के बाद यहां भूस्खलन हो गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग