25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / जम्मू कश्मीर: आतंकियों की आई शामत, बारामूला मुठभेड़ में 5 दहशतगर्द ढेर

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की आई शामत, बारामूला मुठभेड़ में 5 दहशतगर्द ढेर

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में चार जवानों की शहादत का बदला सुरक्षाबलों ने ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 9 Aug 2018, 10:12 AM IST

baramulla

कश्मीर: आतंकियों की आई शामत, बारामूला मुठभेड़ में 5 दहशतगर्द ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में चार जवानों की शहादत के बाद बारामूला जिले में सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। भारतीय जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि मुठभेड़ बुधवार को शुरू हुई थी। आज खबर आई कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है, वैसे अब तक 5 आतंकियों को मार गिराया है और दोनों ही तरफ से गोलीबारी हो रही है। बताया जा रहा था कि सोमवार को लाधोरा के जंगल में आतंकवादियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के रफियाबाद में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ही दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई।

रूस के मिलिटरी स्कूल में ट्रेनिंग लेंगे पाकिस्तान के सैनिक, बढ़ीं भारत की चिंताएं

ले लिया बदला

आपको बता दें कि मंगलवार को जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपोर के तहत आने वाले गुरेज सेक्‍टर में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। इन सैनिकों में एक मेजर रैंक का ऑफिसर और तीन जवान शामिल थे। दरअसल मंगलवार को आठ आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में लगे थे और उन्‍हें रोकने के प्रयास में ही चार सैनिक शहीद हो गए थे। इस एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए थे तो चार आतंकी भागने में कामयाब रहे। बता दें कि इस मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर कौशतुभ प्रकाश कुमार राणे का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर पहुंच चुका है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा सम्मान के साथ शहीद मेजर राणे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उपसभापति चुनावः हरिवंश बनाम हरिप्रसाद के टक्‍कर में एनडीए का पलड़ा भारी, संख्‍याबल में कांग्रेस पीछे

ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाया हुआ है। जिसस आतंकी बौखलाए हुए हैं। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत लगातार घुसपैठियों और संदिग्धों पर नजर बनाई रखी जा रही है। यही वजह है कि रोजाना प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलती रहती है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत इस साल 110 से ज्यादा आतंकियों को मौत की नींद सुला दी है।