इसके अलावा पत्र में कहा गया है, 'इंडिया गेट के पास 29 सितंबर को एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, अहम शहरों, देशभर की छावनियों में किया जा सकता है। इन संस्थानों को छात्रों को प्रेरित करना चाहिए और डिपार्टमेंट मेंबर्स को इन प्रदर्शनियों में जाना चाहिए।'