26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unlock 4.0: 7 सितंबर से शुरू हो रही दिल्ली मेट्रो, लेकिन इन जोन में जारी रहेगी पाबंदी!

सात सितंबर से दोबारा शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो सर्विस (Delhi Metro Services) कंटेनमेंट जोन ( Containment Zone ) में अभी मेट्रो सर्विस पर रह सकती है पाबंदी, दिल्ली में 820 कंटेनमेंट जोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 31 Aug 2020, 10:22 AM IST

Unlock 4.0: Metro Services Resume from Seven September Guidelines For Red Zone

रेड जोन में अभी मेट्रो सर्विस शुरू नहीं हो सकती है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के कारण देश में लॉकडाउन ( India Lockdown ) लागू है। वहीं, एक जून से Unlock के तहत देश को दोबारा खोला जा रहा है। एक सितंबर से देश में Unlcok 4.0 लागू हो जाएगा। इस बाबत गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। अनलॉक 4.0 में मेट्रो सर्विस को दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी गई है। गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, चर्चा ये है कि अभी सीमित जगहों से मेट्रो की सर्विस (Metro Srvices Resume) शुरू हो सकती है। वहीं, कंटनमेंट जोन (Containment Zone ) में अभी इस पर पाबंदी जारी रह सकती है।

कंटेनमेंट जोन में अभी मेट्रो सर्विस पर पाबंदी!

दरअसल, केन्द्र सरकार ने Unlock 4.0 को लेकर जो गाइडलाइंस जारी किए हैं, वह कंटनमेंट जोन में लागू नहीं होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस समय कुल 820 कंटनमेंट जोन हैं, जबिक मेट्रो स्टेशन की संख्या 264 है। लिहाजा, माना जा रहा है कि कंटनमेंट जोन (Containment Zone in Delhi) में मेट्रो सेवा अभी शुरू नहीं हो सकती है। दिल्ली सरकार के परिवह मंत्री कैलाश गहलोत ( Kailash Gahlot ) का कहना है कि जिन स्टेशन से मेट्रो सेवा शुरू होगी, उसकी सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा सूची बनते ही इस सार्वजनिक कर दिया जाएगा। कैलाश गहलोत का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टामर्टकार्ड टिकटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही सिविल डिफेंस स्वंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी उन्होंने कहा कि DMRC के साथ बैठक के बाद कुछ दिनों के अंदर मेट्रो सर्विस को लेकर SOP की जारी की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने कही ये बात

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ( Transport Mnister kailash gahlot ) ने कहा कि जो भी यात्री मेट्रो से सफर करेंगे, उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जर्मान लगाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर जो गाइडलाइंस ( COVID-19 Guidelines ) जारी किए गए हैं, उनका पालन हर हाल में होगा। फिलहाल, यात्रियों को टोकन सुविधा नहीं मिल पाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही हर स्टेशन पर सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। उनहोंने दोबार मेट्रो सर्विस की शुरुआत होने पर खुशी जताई है। गौरतलब है कि 22 मार्च से देश में मेट्रो सर्विस बंद है। फिलहाल, मेट्रो को दोबारा सुचार रूप से शुरू करने की तैयारी चल रही है और पूरी सावधानी बरतने की बात की जा रही है।