16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
जम्मू-कश्मीर से पत्थरबाजी का एक और वीडियो आया सामने, आतंकियों की मौत से बौखलाए लोग
Play video

जम्मू-कश्मीर से पत्थरबाजी का एक और वीडियो आया सामने, आतंकियों की मौत से बौखलाए लोग

आतंकियों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर पथराव शुरु कर दिया।
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Jun 04, 2018

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से पत्थरबाजी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्थानीय युवकों की भीड़ सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर पत्थरबाजी कर रही है। बताया जा रहा है कि बीते 27 मई को तंगधार सेक्टर में एनकाउंटर के दौरान 5 आतंकियों की मौत के बाद ये पत्थरबाजी हुई थी। मारे गए 5 आतंकियों में से एक पुलवामा का बताया जा रहा है।

इससे पहले कश्मीर के नौहट्टा इलाके से पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया था, जिसमें सीआरपीएफ की एक गाड़ी पर पथराव कर रही भीड़ में से 3-4 पत्थरबाज गाड़ी के नीचे आ गए थे। इस हादसे में 1 पत्थरबाज की मौत हो गई थी, जिसको लेकर सीआरपीएफ पर 2 एफआईआर भी दर्ज हुई हैं।