3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: एक क्लिक में जानें ईद से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदेश यात्रा तक की 5 बड़ी ख़बरें

ईद पर भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद, जाने पूरी ख़बर एक क्लिक पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 4:01 PM IST

eid

Video: एक क्लिक में जानें ईद से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदेश यात्रा तक की 5 बड़ी ख़बरें

1.) ईद पर भी बाज नहीं आया पाकिस्तान

ईद के पवित्र मौके पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के सटे सीमावर्ती कई इलाकों में देर रात पाकिस्तान की ओर से लगातर गोलीबारी की गई। नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में पाक की ओर से हो रही फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम विकास गुरंग है। वहीं अरनिया सेक्टर में सुबह आठ बजे से ही पाक रेंजर सीजफायर तोड़ रहे हैं। सीमा पर तैनात जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जमकर गोली और बम बरसाए हैं।

2.) ईद की नमाज के बाद दक्षिण-कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजी

देश भर में आज ईद का पावन पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन इस शांतिपूर्ण मौके पर भी जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं दिखी। शनिवार को ईद की नमाज के बाद दक्षिण-कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, ईद की नमाज होने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़प भी हुईं। इस झड़प के दौरान सुरक्षाबलों ने पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। इस पत्थरबाजी में कई स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर है।

3.) दिल्ली में धूल भरी हवा पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से जहरीली धूलभरी हवा की चादर ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। इसके बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस बारे में जवाब मांगा है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को नोटिस भेज कर पूछा है कि उन्होंने हवा में बढ़ रहे इस खतरे को रोकने के लिए क्या कदम उठाने की योजना बनाई है। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण के स्तर के बाद उपराज्यपाल (एलजी) ने यहां हर तरह के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया था। हालांकि कोर्ट में इससे जुड़ी एक याचिका में दावा किया गया है कि अभी भी एलजी के आदेश की अनदेखी की जा रही है।

4.) तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को ग्रीस, सूरीनाम और क्यूबा की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी होंगी। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में संसद के विभिन्न सदस्यों के अलावा लोहा और इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साईं भी हैं ।


5.) आज पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद

आज पूरे देश में ईद की धूम है। लोग बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ एक दूसरे से मिल रहे हैं और ईद की बधाईयां दी जा रही हैं। शुक्रवार को जैसे ही आसमान पर चांद दिखा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों के चेहरे खिल उठे। कहीं पर लोग बाजार में एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हुए भी दिखाई दिए तो कहीं ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईदी दी। वहीं, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी और समाज में भाईचारा और आपसी समझ बढ़ने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर देश के लोगों को एकता और भाईचारे के इस पर्व पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, ईद मुबारक। कामना करता हूं कि यह दिन हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और ज्यादा मजबूत करे।