नई दिल्ली। बाघ या बाघिन को शिकार करते हुए तो आपने कई बार देखा होगा..या सुना होगा, लेकिन हम जो आपको वीडियो दिखा रहे हैं निश्चित रूप से ऐसा शिकार आपके रोंगटे खड़े कर देगा। ये वीडियो है मध्यप्रदेश के स्थित पन्ना नेशनल पार्क का जहां एक बाघिन घात लगाकर अपने शिकार का इंतजार कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बाघिन अपने शिकर की तरफ टक-टकी लगाकर बैठी है। बाघिन का शिकार बेखबर पानी पीने लगा हुआ है। जैसे ही बाघिन को एहसास होता है वो धीरे-धीरे अपने शिकार की तरफ बढ़ने लगती है और अचानक वो पल आ जाता है जिसका बाघिन को इतंजार था। पलक झपकते ही बाघिन अपने शिकार की तरह लपक पड़ती है और देखते ही देखते उसे अपनी गिरफ्त में ले लेती है। तो देखा आपने कैसे इस बाघिन ने धैर्य और चतुराई के साथ अपना शिकार किया। बाघिन के शिकार के ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।