
Weather Alert: 31 दिसंबर तक बर्फीली हवाओं की जद में दिल्ली, जानें इन राज्यों में मौसम का हाल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Cold in Delhi ) समेत समूचे उत्तर भारत ( Cold in North India ) में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ( IMD ) ने चेतावनी दी है कि फिलहाल सर्दी का असर ऐसे ही बना रहेगा। मौसम विभाग का स्पष्ट संकेत है कि इस बार नए साल का स्वागत बर्फीली हवाओं ( Cold Wave in Delhi ) के बीच किया जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 31 दिसंबर तक सर्दी ऐसे ही सताती रहेगी, लेकिन एक जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
भारत मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के भीतर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 2-3 दिन तक सर्दी के साथ के साथ कोहरा पड़ने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल ठंडी हवाओं को दौर जारी है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में फिलहाल अगले दो दिनों तक बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। पिछले दो दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने सफदरजंग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और रविवार रात को 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोधी रोड मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
31 दिसंबर को तापमान में गिरावट
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 31 दिसंबर को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।
Updated on:
29 Dec 2020 06:20 pm
Published on:
29 Dec 2020 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
