22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast: मुंबई समेत इन इलाकों में बरपेगा ‘आसमानी कहर’, गरज के साथ बारिश की संभावना

Weather Forecast: देश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश ( Rain ) की संभावना देश की राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणत्तता में सुधार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 17 Oct 2020, 12:03 PM IST

Weather Forecast: Rain in Mumbai And Telangana

मुंबई और तेलंगाना में अभी और बारिश कीसंभावना।

नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस ( coronavirus ) से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में कुदरती कहर ( Weather forecast ) भी जारी है। तेलंगाना ( Telangana ) और मुंबई ( Mumbai ) में 'आसमानी कहर' के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मौसम विभाग ( IMD alert ) ने कहा कि अभी और जमकर बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, मुंबई में अभी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं, तेलंगाना के कई जिलों में गरज के जमकर बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें- कोलकाता के पंडाल में बदला मां दुर्गा का रूप, पहली बार प्रवासी महिला मजदूर के रूप में दिखेंगी 'मां शेरावाली'

देश कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना

IMD ने कहा कि मुंबई में पहले की तरह तो अभी बारिश नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कोलकाता में गरज के छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा तेलंगाना के कई जिलों में गरज के बारिश की संभावना है। IMD का कहना है कि नलगोंडा, महबूबनगर, खम्मम, सूर्यदत्त, यदाद्री-भोंगीर, जांगों, गुंटूर, रंगारेड्डी, नागरकुर्नूल जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश के भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। विशाखापत्तनम, प्रकाशम, पश्चिमी गोदावरी, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, कृष्णा, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर में तेज हवा के बारिश की संभावना है। साथ ही यहां गरज के साथ हल्की बौछार भी हो सकती है। लिहाजा, कुछ जगहों ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

पढ़ें- Hong Kong का बड़ा फैसला, एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर 30 अक्टूबर तक लगाई रोक

इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के अलाव जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर, लद्दाख में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट राज्य गुवाहाटी में धूंध के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं, कोहरा भी लगा रहेगा। इसके अलावा अरब सागर में डिप्रेशन के कारण मध्य प्रदेश और गुजरात में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर IMD का कहना है कि यहां वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। गुणवत्ता सूचकांक 251 दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश का जोर घटा है। इसके अलावा देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों तेलंगाना, मुंबई और पुणे में जमकर बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, कई दीवारें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सड़कों पर जलजमाव होने के कारण जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था।