24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेटः दिल्ली समेत देश के 10 राज्यों में बारिश के आसार, तेज हवाएं बढ़ा सकती हैं मुश्किल

Coronavirus के खतरे के बीच Weather Forecast कई राज्यों में बदल रहा है मौसम का मिजाज बदलता मौसम बढ़ा सकता है आपकी परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Mar 2020, 3:34 PM IST

weather forecast

मौसम का बदल रहा मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ( Weather Forecast ) ने एक बार फिर अपने मिजाज बदल दिए हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी ( Snowfall ) के बीच बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है वहीं कई मैदानी इलाकों में भी मौसम के करवट लेने से तापमान में बदलाव देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली ( Rain in Delhi) और एनसीआर में मंगलवार को तेज हवाओं के बाद कई इलाकों में बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो बुधवार शाम को भी एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों पर भी मौसम का बदला मिजाज नजर आएगा।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान 10 राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

कैंसल कर रहे अपने ट्रेन की टिकट तो जरूरी पढ़े IRCTC की सूचना, वर्ना होगा बड़ा नुकसान

दिल्ली में फिर बारिश के आसार
दिल्ली में बुधवार सुबह ठंडक एवं खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा कर दिया और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार की शाम को बारिश हुई थी और पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 92 प्रतिशत थी।

अधिकारी ने बताया कि दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को फिर से हल्की बारिश होने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश के आसार
पश्चिम विक्षोभ के चलते देश के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इनमें पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भागों, केरल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमचाल प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना है।