22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मौसम अपडेटः मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, पहाड़ी इलाकों में बरसेंगे बादल

मौसम अपडेटः मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, पहाड़ी इलाकों में बरसेंगे बादल

Weather Forecast कई राज्यों में बदलेगा मौसम दिल्ली-एनसीआर में पिछले वर्षों की तुलना में ठंडा रहा मार्च अप्रैल के दूसरे हफ्ते से 40 डिग्री तक जाएगा तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Apr 2020, 6:12 PM IST

weather update

बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( Weather Forecast )लगातार बदल रहा है। खास बात यह है कि इस वर्ष मार्च में मौसम सबसे ज्यादा सर्द रहा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते के बाद देश के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी पहाड़ों पर बर्फबारी ( Snowfall ) और बारिश ( Rainfall ) का दौर जारी है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप अभी थोड़ा रुक-रुक होगा।

लेकिन यह भी माना जा रहा है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

लॉकडाउन के चलते फंसी कांग्रेस नेता, अब दवा और खाने के लिए हो रही परेशान

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार से कई इलाकों में मौसम करवट लेगा। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी जो शुक्रवार और शनिवार को भी जारी रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक देश के पहाड़ी राज्यों बारिश के आसार बने हुए हैं। 2 से 4 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

यही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

दिल्ली में सबसे ठंडा मार्च
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली के इतिहास का सबसे ठंडा मार्च महीना रहा है। मौसम विभाग के आकड़े भी इसके पक्ष में हैं। दरअसल, पूर्व में दिल्ली में मार्च महीने में औसतन तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि यह इस साल 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। यानी एक डिग्री कम। मौसम विज्ञानियों के नजरिये से यह साधारण बात नहीं है।

लॉकडाउन के बीच सड़कों पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त, जानिए फिर क्या हुआ

मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले 1901 से अब तक सिर्फ वर्ष 2015 के मार्च में ही 97.5 मिलीमीटर की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी।

इस बार पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला, जिससे यहां पर जमकर बारिश हुई।