20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मौसम अपडेटः कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, बढ़ सकता है कोरोना का खतरा

मौसम अपडेटः कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, बढ़ सकता है कोरोना का खतरा

Coronavirus के खतरे के बीच Weather update कई राज्यों में बारिश के साथ बदलेगा मौसम मैदान के साथ पहाड़ों इलाकों में बढ़ सकता है कोरोनाायरस का खतरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Mar 2020, 10:27 PM IST

rain

बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दल्ली। देशभर में कोरोनावायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि हर किसी की नजर अब मौसम ( weather update ) पर टिकी हुई है। क्योंकि कई लोगों का मानना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे-वैसे इस संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर खराब होगा। कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में 23 और 24 को कई जगहों पर वर्षा की संभावना है। 25 मार्च को मौसम शांत रहेगा लेकिन 26 से फिर होगा बदलाव और मार्च के आखिर तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।

जनता कर्फ्यू के बीच रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी ट्रेनें हुईं बंद

पूर्वोत्तर राज्यों भी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का साफ असर देखने को मिलेगा। असम, मेघालय समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश से बढ़ सकती है मुश्किल
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। ऐसे में जिन राज्यों पर असर पड़ेगा उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी के कुछ इलाके शामिल हैं।

अनुमान है कि 23 मार्च को पंजाब के अधिकांश इलाकों और उत्तर-पश्चिमी तथा पश्चिमी राजस्थान में बादलों की गर्जना के साथ वर्षा होगी। 24 मार्च से पंजाब में बारिश की गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

इस दौरान पटियाला में 10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई जबकि चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना में भी हल्की बारिश हुई है।

24 मार्च की शाम को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में रुक-रुक कर बारिश का मौसम 26 मार्च तक बना रहेगा।

दूसरी ओर राजस्थान में बारिश के पहले या बारिश के साथ तेज रफ्तार की हवाएं भी चल सकती हैं।
वहीं पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद यानी 23 मार्च की शाम से उत्तर के तमाम इलाकों में मौसम बदल जाएगा।

मौसम विभाग की मानें तो जिन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी उनमें तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। ऐसे में कोरोना वायरस का असर बढ़ सकता है। इन राज्यों में उत्तर भारत के कई राज्य समेत पहाड़ी राज्य शामिल है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर प्रमुख रूप से शामिल हैं।