हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार- शनिवार को जनजातीय जिला किन्नौर, लाहुल-स्पीति व कुल्लू जिले को छोड़कर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने 29 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। नगालैंड और मणिपुर में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। गिलगित-बल्तिस्तान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। यही नहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम से एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।