नई दिल्ली।मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव के बीच गुरुवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, मध्यप्ररदेश, राजस्थान समेत दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ धूल भरी आंधी चलने के आशंका है। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।