26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेटः दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश के आसार

Weather forecast कई राज्यों में Rainfall का अलर्ट महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश ने बदला मौसम दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Mar 2020, 4:26 PM IST

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावयारस ( coronavirus ) के खतरे के बीच मौसम ( Weather forecast ) भी लगातार करवट बदल रहा है। कई शोध में ये बात सामने आई है कि जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होगी, कोरोना वायरस का असर भी कम होगा। यही वजह है कि देशभर की नजरें मौसम भी लगातार बनी हुई हैं।

इस बीत भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मौसम को लेकर लगातार अपडेट दे रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर ( Delhi NCR ) में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।

गुरुवार शाम को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

क्योंकि इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी।

ऐसे में कोरोना के खतरे के बीच तापमान का घटना अच्छा नहीं है।

21 दिन के लॉकडाउन के बीच रेल मंत्रालय ने लिया सबसे बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलेगा, इसके बाद दिल्ली और इससे सटे इलाकों मानेसर, झज्जर, गुरुग्राम, सोहना, नूंह, रेवाड़ी, भिवाड़ी, फरीदाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बारिश होगी।

इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव आएग, लेकिन ठंड में इससे इजाफा कम ही होगा।

कल भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
शुक्रवार को इस बदलाव का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।

कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों और कर्मियों को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान, खिल उठे डॉक्टरों के चेहरे

धूल भरी आंधी
27 मार्च को तेज रफ्तार हवओं में इजाफा होगा। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना बनी हुई है। बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम का मिजाज
प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार के साथ ही शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की दस्तक
महाराष्ट्र में बुधवार शाम को कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ मौसम ने करवट ली। बुलढाणा और खामगांव जैसे इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली।

इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार
देशभर में मौसम की बात करें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं।