24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश के आसार, चलेगी धूल भरी आंधी

coronavirus के खतरे के बीच Weather Update कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी अगले 24 घंटों में पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Apr 2020, 8:58 PM IST

weather update

बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। मौसम ( weather update ) लगातार करवट बदल रहा है। देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में कई बार बदलाव देखने को मिला है। कभी तेज हवाएं तो कभी बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस बीच भारती मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अगले 24 घंटे में पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो पूर्वोत्तर के इलाकों बारिश की संभावना है जबकि उत्तर भारत के कई इलाकों में अब मौसम अपनी चाल बदलने वाला है। यहां अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पारा चढ़ेगा। हालांकि अभी 10 अप्रैल तक तेज हवाएं चलती रहेंगी।

जानिए ध्वनि के बाद पीएम मोदी ने रोशनी के लिए क्यों की अपील, इसके पीछे भी है साइंस

इन पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

उत्‍तर भारत में अभी मौसम में परिवर्तन इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल
विभाग की मानें तो इस दौरान दक्षिण भारत में केरल में कुछ स्थानों पर जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं बारिश के अलावा कुछ राज्‍यों में तापमान के बढ़ने के भी आसार है, अगले २४ घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बौछारें भी गिर सकती हैं।

दिल्ली में तापमान 35 तक पहुंचेगा
सप्ताह के अंत तक यानी शनिवार रविवार को दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो यहां तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है।

तो वहीं एमपी, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्‍यप्रदेश के शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, सिवनी, बालाघाट समेत कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।