31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: देश के कई इलाकों में और लुढ़का पारा, आईएमडी ने इन राज्यों में जारी किया शीतलहर का अलर्ट

Weather Update देश के कई राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिन बर्फबारी के आसार उत्तर भारत समेत कई राज्यों में गिरेगा पारा, छाएगा घना कोहरा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Dec 2020, 7:47 AM IST

Weather Update

बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर के अधिकांश राज्यों ( weather update ) में सर्दी का सितम जारी है। खास तौर पर पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी ( Snowfall )के बाद मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अभी ठंड में और इजाफा होगा। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा तेजी से लुढ़का है।

वहीं कश्मीर में ठंड की स्थिति में पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा सा सुधार हुआ। इसकी पीछे जो वजह है वो ये कि पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिनों तक हल्की बर्फबारी की आशंका जताई है।

रेल यात्रा अब और होगी आसान, भारतीय रेलवे कर रहा बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनों को चलाने की तैयारी, बस इस बात का है इंतजार

पिछले कुछ दिनों से ठंड से मिली थोड़ी सी राहत के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड आपका इंतजार कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर पारा तेजी से लुढ़कने वाला है। आईएमडी के मुताबिक यूपी, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे मैदानी राज्यों में अगले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को शीतलहर की संभावना जताई है।

इस वजह से जोर पकड़ रही ठंड
दरअसल लगातार पड़ रही ठंड के पीछे बड़ी वजह है । हाल में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से आने वाली हवा के कारण एक बार फिर से ठंड जोर पकड़ सकती है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, छाएगा घना कोहरा
IMD के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने के कारण गुरुवार की सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। वहीं शुक्रवार शाम से एक बार फिर दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दिल्ली में तापमान तीन डिग्री तक लुढ़कने के आसार हैं। यानि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं कोहरे की बात करें तो गुरुवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम इलाके में छाये घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े पांच से आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई थी। शुक्रवार से रविवार तक ऐसा ही हाल बना रहेगा।

ब्रिटेन से आए दो कोरोना पॉजिटिव दिल्ली एयरपोर्ट से हुए गायब, जानिए फिर क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में शून्य से 8.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा
पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां एक बार फिर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। केलांग, कल्पा और मंडी में तापमान शून्य से नीचे चला गया।

लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं मनाली, डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य, 4.3 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।