25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश

Weather Update दिल्ली-एनसीआर में चली आंधी बारिश के बाद फिर निकली धूप पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं को लेकर जारी हुई अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Mar 2020, 5:09 PM IST

weather update

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi rain) और उससे सटे इलाकों में मंगलवार मौसम ( weather update ) ने एक बार फिर अपने मिजाज बदले। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश की दस्तक ने मौसम को सुहावना बना दिया। दरअसल भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ( Hail storm ) की भी चेतावनी दी गई थी।

हुआ भी बिल्कुल वैसा ही। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर से बादल छाने लगे। धीरे-धीरे इन बादलों के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी और चार बजे बाद इन हवाओं के बीच बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। कोरोनावायरस के खतरे के बीच दिल्ली-एनसीआर को बादलों को अच्छे से धोया।

चली धूल भरी आंधी
नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की हल्की बूंदों ने नजारा ही बदल दिया। हालांकि तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली चली गई। इससे घरों में बैठे लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। दरअसल कोरोनावायस के खतरे के चलते लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में बिजली चले जाने से थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों की मौसम की लोगों को बेहाल कर रखा है। कोरोनावायरस का मार के बीच मौसम का बदलता मिजाज बड़ी परेशानी लेकर आया है।

भारती मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम फिर करवट लेगा। यहां कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमचाल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में अभी भी कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने के आसार बने हुए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने की संभावना है। दरअसल, मंगलवार शाम दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है, जिससे एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने के साथ दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों पर बड़ेगा असर
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में मौसम का सीधा असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश और बादलों के बीच तापमान बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
इसी तरह राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के आसार बने हुए हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

दक्षिण राज्यों में भी करवट लेगा मौसम
देश के दक्षिण राज्यों में मौसम करवट लेगा। यहां तटीय इलाकों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीस इलाकों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।