31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के 10 राज्यों में आज मेहरबान रहेगा मानसून, वडोदरा बना एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश वाला शहर

Weather Update Today 10 राज्यों में Heavy Rainfall alert गुजरात में अगले चार दिन ऐसे ही रहेंगे हालात महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Aug 2019, 10:47 AM IST

Monsoon

नई दिल्ली। देश का आधे ज्यादा हिस्सा इन दिनों मानसून की जद ( weather update Today ) में है। कई राज्य और शहर तो ऐसे हैं जहां भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो 2 अगस्त को देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिद्धूदुर्ग में भारी से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की माने तो गुजरात में जहां अगले चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा वहीं महाराष्ट्र ( Rain in Maharashtra )के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश लोगों के लिए मुश्किल का कारण बन सकती है।

गुजरात में बारिश का सितम, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

गुजरात में सबसे ज्यादा असर

मानसून की बात करें तो देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें गुजरात में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। दरअसल गुजरात में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है।
सिर्फ वडोदरा में 6 घंटे के अंदर 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। यहां सड़कें पूरी तरह तालाब बन चुकी हैं। वहीं जन जीवन भी पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

शुक्रवार को देश के 10 राज्यों गुजरात, गोवा, कोंकण, कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

1 अगस्त को देशभर में सबसे ज्यादा बारिश वाले 10 शहर

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में सबसे ज्यादा बारिश

आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा शहर के बाद महाराष्ट्र के कई जिलों में मानसून का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। यहां का महाबलेश्वर शहर सबसे ज्यादा वर्षा वाला शहर बन गया है।

हालांकि देश के उन 10 शहरों की बात करें जो गुरुवार को सबसे ज्यादा वर्षा वाले रहे तो उनमें पहला शहर गुजरात का वडोदरा रहा जहां 556 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

जबकि महाराष्ट्र का महाबलेश्वर दूसरे नंबर पर रहा जहां 202 मिमी, अंडमान निकोबार का लॉन्ग आईलैंड 90 मिमी के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इसी तरह असम का मजबत ( 83) और गोवाहटी ( 81) के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहा। मेघालय का चेरापूंजी 71मिमी, मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी 69, गुजरात के वल्लभ विद्यासागर में 55, महाराष्ट्र का दाहनु 53 और असम का जोहराट 50 मिमी बारिश के साथ 10वें स्थान पर रहा।