मौसम संबंधी संस्था स्काईमेट की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के हिस्सों जैसे फरीदाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, झज्जर, मेवात, पलवल, नोएडा और सोनीपत आदि जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले दिनों मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मार्च से लेकर मई तक गरम हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से सटे हरियाणा, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 0.5 रहने की संभावना है।