2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल जगदीप धनखड़ बोले, राजनीतिक गतिविधियों में शामिल अधिकारियों को परिणाम भुगतने होंगे

Highlights कहा, राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राजनीतिक रूप से तटस्थ होना जरूरी। राज्यपाल ने कहा कि कानून ऐसे भटकाव में शामिल लोगों में किसी को भी नहीं छोड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 31 Jan 2021, 9:28 PM IST

Jagdeep Dhankar

जगदीप धनखड़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने रविवार को कहा कि पुलिस और प्रशासन को राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राजनीतिक रूप से तटस्थ (Neutral) रहने की जरूरत है।

बच्चों के लिए तैयार हो रही कोरोना वैक्सीन, अक्टूबर तक बाजार में आएगी: सीरम

उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि जो अधिकारी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें परिणामों भुगतान होगा। उन्होंने इस ट्वीट में सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), पुलिस और गृह विभाग को भी जोड़ा ।

धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र (Democracy) की आत्मा होने के नाते चुनाव की निष्पक्षता जरूरी है। पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक रूप से तटस्थ होने की जरूरत है। उसे अपने राजनीतिक रूझान एवं रूख त्याग देना चाहिए।

राज्यपाल के अनुसार पुलिस की राजनीतिक गतिविधि संबंधी चौंकाने वाली सूचना चिंताजनक है। कानून ऐसे भटकाव में शामिल लोगों में किसी को भी नहीं छोड़ेगा। राज्य में इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।