5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: मथमंगा में सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक के बीच टक्कर में दो बच्चों समेत 6 की मौत

दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल भी हुए
2 min read
Google source verification
accident

पश्चिम बंगाल: मथमंगा में सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक के बीच टक्कर में 6 की मौत

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि इस भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं।

बिहार: लचर कानून व्यवस्था के बीच बेखौफ बदमाश, कारोबारी को गोलियों से भूना

सभी मृतक मजदूर

खबरों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कूच बेहर जिले से आदिवासी मजदूर कार में बैठ काम पर जा रहे थे। यात्रा के दौरान खड़े ट्रक और बोलेरो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा मथमंगा-सिलीगुड़ी राजमार्ग पर भोगगुड़ी में रात करीब एक बजे हुआ। सभी मृतक सीजनल मजदूर थे। इस हादसे में दो बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय ने जानकारी दी कि बिहार के ईंट बनाने वाले भट्ठे पर 10 मजदूरों का समूह अपने परिवार सहित काम करने जा रहा था। यात्रा के इसी दौरान भोगरमगुड़ी के पास उनके वाहन की सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम ताेड़ा। मृतकों की पहचान रतन मुंडा(45 वर्ष), अजय सोना(30) , सोम सोना(30) और पारेया मुंडा के तौर पर हुई जबकि मृत बच्चों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बुदिया मुंडा, मोना मुंडा, समारा मुंडा और विरज मुंडा को माताबंगा मोहोकुमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साइकिल सवार की मौत

उधर सोमवार को मानिकचक थानांतर्गत नाजिरपुर इलाके की मालदा-चांचल राज्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा दो गैरसरकारी बसों के बीच यात्री लेने की होड़ को लेकर हुआ। इस घटना से गुस्साए लोगों ने राज्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। ये लोग घातक बस के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मानिकचक थाना पुलिस से भारी बल ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को नियंत्रित किया।