चमगादड़ों को कुएं में कर रहे बंद
केरल में निपाह वायरस के कारण कुछ ही सप्ताह के भीतर पीरमबाड़ा में दो भाइयों और उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। मृत हुए साबिथ और उसके भाई के घर पर स्वास्थ्य अधिकारी गए और उन्होंने पाया कि उनके घर में एक कुंआ था। जिसका उपयोग नहीं किया जाता था लेकिन उसमें बहुत से चमगादड़ भरे पड़े थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कुएं के ऊपरी हिस्से को बंद कर दिया, ताकि बचे हुए चमगादड़ बाहर न आएं।