1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Whatsapp का यू-टर्न: चौतरफा विरोध के बाद उठाया बड़ा कदम, अब नहीं बंद होगा आपका अकाउंट

Whatsapp यूजर्स के लिए आई अच्छी खबर, बंद नहीं होगा आपका अकाउंट हर तरफ विरोध के बाद कंपनी ने तीन महीने के लिए टाली नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई को कंपनी नया अपडेट करेगी जारी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Jan 2021, 9:38 AM IST

Whatsapp news Privacy Policy

वॉट्सऐप ने टाली नई प्राइवेसी पॉलिसी

नई दिल्ली। अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चारों तरफ से घिरने के बाद मैसेजिंग चैट वॉट्सऐप ( Whatsapp ) ने यू-टर्न ले लिया है। वॉट्सऐप ने अपनी नई डेटा-शेयरिंग पॉलिसी को फिलहाल टाल दिया है।
दरअसल नई पॉलिसी में फेसबुक और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा था। इसी के चलते यूजर्स का व्हाट्सऐप डेटा फेसबुक से भी शेयर किया जाता।

वॉट्सऐप पर फेसबुक का पूरा स्वामित्व है। यही वजह है कि वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से असंतुष्ट यूजर्स तेजी से अन्य मैसेजिंग ऐप जैसे टेलीग्राम और सिग्नल पर स्विच होने लगे थे। इन विरोध और असंतुष्टि के बीच वॉट्सऐप ने बड़ा कदम उठाते हुए नई निजता पॉलिसी को फिलहाल टाल दिया है।

फाइजर के टीके से मचा कोहराम, वैक्सीन लगाने के बाद कई लोगों की गई जान, सामने आए ये साइड इफेक्ट

पहले ये काम करेगा वॉट्सऐप
अपनी नई शर्तों और नीतियों को स्वीकार करने के लिए वॉट्सऐप ने 8 फरीवरी तक का वक्त यूजर्स के लिए तय किया था। इसे अब टाल दिया गया है। कंपनी ने आगामी तीन महीने तक अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लागू नहीं करने का फैसला किया है।

इसके साथ ही वॉट्सऐप ने कहा है कि वह सबसे पहले प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर यूजर्स के बीच फैली भ्रामक जानकारियों को दूर करेगा।

बंद नहीं होगा आपका अकाउंट
वॉट्सऐप के मुताबिक उनकी प्राइवेसी पॉलिसी के आधार पर कभी भी अकाउंट को हटाने की योजना नहीं बनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी योजना नहीं होगी।

इस खबर से मची खलबली
दरअसल WhatsApp को लेकर मिल रही उस खबर ने खलबली मचा दी जिसमें कहा जा रहा था कि वॉट्सऐप 8 फरवरी 2021 को अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है, अगर यूजर्स उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी एग्री नहीं करते हैं तो वे WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

कंपनी ने दिया ये जवाब
वॉट्सऐप ने साप कहा है कि 8 फरवरी को किसी का भी अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा। यही नहीं कंपनी ने कहा है कि, प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में जानकारी देने के लिए हम और भी बहुत कुछ करने जा रहे हैं।

ये दी सफाई
एक ब्लॉगपोस्ट में व्हाट्सऐप की ओर से लिखा गया है, 'हमें बहुत से लोगों से सुनने को मिला है कि हमारे हालिया अपडेट को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इस अपडेट के जरिए हम फेसबुक के साथ पहले से ज्यादा डेटा शेयर नहीं करेंगे।'

यही नहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी वॉट्सऐप की ओर से ये सफाई दी गई थी कि ना तो वॉट्सऐप और ना ही फेसबुक किसी के मैसेज या कॉल देख सकते हैं।

15 मई को आएगा नया अपडेट
15 मई को नया अपडेट ऑप्शन उपलब्ध होने से पहले हम अपनी पॉलिसी के बारे में लोगों का भ्रम दूर कर देंगे।इससे पहले व्हाट्सएप ने कहा था कि उसके नए अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आएगा।

वॉट्सऐप पर फेसबुक का पूर्ण स्वामित्व है। वॉट्सऐप ने यह सफाई नए अपडेट की दुनिया भर में हो रही कड़ी आलोचनाओं के बाद दी थी।

आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने 4 जनवरी को 'इन-एप’ अधिसूचना के जरिए नई निजता नीति को घोषित करते हुए अपने यूजर्स को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया।

सावधान! मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ दिन पड़ेगा हाड़ कंपाने वाली सर्दी

कंपनी ने बताया कि वह कैसे यूजर्स के डेटा को प्रोसेस है और उन्हें फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करती है।
अपडेट में यह भी कहा गया कि वॉट्सऐप की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिए उपयोक्ताओं को आठ फरवरी, 2021 तक नई शर्तों व नीति से सहमत होना होगा।

वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर देश और दुनिया के कारोबार जगत के कई दिग्गजों सहित बड़ी संख्या में प्रयोगकर्ताओं ने इस कदम को लेकर चिंता जताई।