27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के खिलाफ जंग में बेहतर कौन, मोदी का सप्तपदी या येचुरी का नवपदी

कोरोना को लेकर राजनीतिक दलों के बीच खींचतान शुरू कांग्रेस के बाद सीपीआई-एम ने सरकार के समक्ष रखा अपना पक्ष देश की अर्थव्यवस्था और गरीब सभी के एजेंडे में केंद्रीय विषय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 17 Apr 2020, 2:15 PM IST

500007200247_49472.jpg

नई दिल्ली। देश को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने को लेकर केंद्र और राज्यों का निरंतर प्रयास जारी है। इस महामारी को लेकर दोनों स्तर पर तालमेल भी है। लेकिन इसको लेकर दलगत राजनीति का दौर भी शुरू हो गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तेजी से जांच की संख्या बढ़ाने और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों ( पीपीई ) खरीदने समेत 9 उपाय सुझाए हैं।

येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने लोगों से सप्तपदी ( 7 बिंदुओं ) का अनुकरण करने की देसवासियों की अपील की है लेकिन केंद्र सरकार को उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से नवपदी ( 9 बिंदुओं ) पर आगे बढ़ने की अपील की है। येचुरी ने दावा किया है कि अगर पीएम मोदी सीपीआई-एम के नवपदी पर अमल करेंगे तो कोरोना से जंग जीतना आसान हो जाएगा। तब इस बात को लेकर चर्चा है कि दोनों में से आखिर बेहतर कौन है।

सीपीआई-एम के मुखपत्र पीपल्स डेमोक्रेसी ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार धन के अभाव में पंगु बन गए हैं।

WHO : कोरोना महामारी से पार पाने के लिए सामुदायिक भागीदारी कारगर हथियार

नवपदी

सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी के नवपदी ये बिंदु शामिल हैं।

1. पीपीई खरीदकर कोरोना योद्धाओं को मुहैया कराया जाए।

2. कोरोना की तेजी से जांच की जाए।

3. आयकर नहीं देने वाले हर व्यक्ति के खाते में तत्काल 7,500 रुपए जमा कराए सरकार।

4. जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार जोर दे।

5. आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.8 प्रतिशत से बढ़ाकर जीडीपी के 5 प्रतिशत के बराबर करें।

6. उदार तरीके से धन मुहैया कराकर राज्य सरकारों की मदद करे केंद्र सरकार।

7. मनरेगा के तहत रजिस्टर्ड सभी मजदूरों को वेतन की व्यवस्था करे।

8. कर्मचारियों को नौकरी जाने और सेलरी में कटौती से बचाने के लिए एम्प्लॉयर्स को वित्तीय सहायता देना।

9. प्रवासी मजदूरों के लिए घर वापसी की व्यवस्था।

कोरोना वायरस: डीआरडीओ का बड़ा फैसला, पीपीई जांच केंद्र ग्वालियर से दिल्ली किया शिफ्ट

सप्तपदी

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के साथ-साथ देशवासियों को सप्तपदी का पालन करने के लिए कहा था जो इस प्रकार हैं।

1. अपने घऱ के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। खासकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें एक्स्ट्रा केयर करनी है। उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखनी है।

2. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें। घर में बने फेस कवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन करें। गर्म पानी है, काढ़ा है, इनका निरंतर सेवन करें।

4. कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

5. जितना हो सके उतना गरीब परिवार की देखरेख करें। उनके भोजन की जरूरत पूरी करें।

6. आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करने वाले लोगों के प्रति संवेदना रखें। नौकरी से न निकालें।

7. देश के कोरोना युद्धाओं हमारे डॉक्टर, नर्सेज, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी...ऐसे सभी लोगों को हम सम्मान करें। आदरपूर्वक उनका गौरव करें।

बता दें कि आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले 13,000 के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 के पार हो गई है। हालांकि इस दौरान 1500 से ज्यादा लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।