पूछताछ में इंद्रजीत ने बताया कि भारत विरोधी यूट्यूब चैनल विदेश से राणा नाम का शख्स संचालित करता है। उसने सिख युवकों को खालिस्तानी झंडा फहराने का आह्वान किया था। राणा ने खास तारीख को झंडा फहराने के लिए इनाम रखा था। युवकों को 14, 15 और 16 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराने पर 1,25,000 डॉलर की इनामी राशि तय की गई थी।