नई दिल्ली। आरएसएस और जनसंघ के चिंतक और कुशल संगठनकर्ता की 53वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जल कल्याणकारी, राष्ट्र हितैषी और विकासपरक योजनाओं पर अमल के लिए हमें उन्हीं की सोच से प्रेरणा मिलती है। सरकार की अंत्योदय योजनाएं उन्हीं की सोच से प्रभावित है।