अगर आपका नया पता आपके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र के अंदर है, तो इसके लिए आपको nic.gov.in में जाकर फॉर्म 8ए डाउनलोड करना होगा। अगर आपका पता आपके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र के बाहर है, तो आपको अपना एड्रेस अपडेट करने के लिए फॉर्म 6 डाउनलोट करना होगा। अगर आप अपना नाम मतदाता सूची से हटवाना चाहते हैं तो फॉर्म 7 को nic.gov.in से डाउनलोड करें। अगर मतदाता सूची में आपका नाम गलत लिखा है, तो आप वोट नहीं डाल सकेंगे। मतदाता सूची में अपना नाम ठीक करवाने के लिए फॉर्म 8 को डाउनलोड करें और उसे भरकर जमा करवाएं।