30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

लोकसभा में कांग्रेस ने बुधवार को सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा उठाया।
less than 1 minute read
Google source verification
गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही युवक कांग्रेस

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही युवक कांग्रेस

नई दिल्ली। गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज राज्यसभा में मुद्दा उठाया है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया। वहीं युवक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर संसद भवन का घेराव करने जा रही है। युवक कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने के सरकार के फैसले के खिलाफ संसद का घेराव करेगी।

कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

लोकसभा में कांग्रेस ने बुधवार को सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सदन का वॉकआउट भी कर दिया। हंगामा खड़ा करने के ठीक एक दिन बाद युवक कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ संसद तक प्रदर्शन मार्च निकालने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे NCP चीफ शरद पवार, सरकार बनाने को लेकर चर्चा !

बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश पांडेय ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने की भाजपा सरकार की घिनौनी और शर्मनाक हरकत के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर आईवाईसी बुधवार को संसद का घेराव करेगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग